फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रक्षाबंधन 54 वर्षीय ये बुजुर्ग महिलाओं को कराते हैं अपने रिक्शे पर मुफ्त सवारी

Tue, 08 Aug 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नाम रामनाथ नारायण। उम्र करीब 54 वर्ष। पेशा रिक्शा चलाना। लेकिन इन सबके बावजूद इस व्यक्ति की एक पहचान मुफ्त में सवारी कराने के लिए भी होती है। बहनों के प्रति अस्था इतनी की इस उम्र में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में सवारी कराते हैं और बदले में अपने हाथों पर बंधवाते हैं एक अदद राखी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मूल रूप से बिहार के रहने वाले रामनाथ सेक्टर-17 सी में यह करीब 15 वर्ष से हैं, लेकिन यहां लोगों को रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त में सवारी कराते हैं। बकायदा रिक्शा पर बोर्ड लगाकर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बकौल रामनाथ हमारे देश में हर जगह भाई-बहन के प्रेम की गंगा बहती है। समाज में हर पराई नारी उनकी बहन स्वरूप है और बहनों को तोहफा देने के लिए रखाबंधन से बड़ा कोई पर्व नहीं है।

4 of 5
उनका दावा है कि वह पिछले 10 वर्षों से महिलाओं को अपने रिक्शे पर रक्षाबंधन के दिन फ्री सवारी करवा रहे हैं। सुबह से शाम तक रिक्शा चलाने के दौरान उनके निवास स्थान के आस-पास 10 किमी तक जाने वाली जो भी महिला उनके रिक्शे पर बैठती है, वह उन्हें मुफ्त सवारी करवाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नका यह प्रयास रहता है कि वह इस दिन ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नि:शुल्क सेवा दे सके। जिसके बदले में मिलने वाले अर्शीवाद से उन्हें सुकून हासिल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें