नाम रामनाथ नारायण। उम्र करीब 54 वर्ष। पेशा रिक्शा चलाना। लेकिन इन सबके बावजूद इस व्यक्ति की एक पहचान मुफ्त में सवारी कराने के लिए भी होती है। बहनों के प्रति अस्था इतनी की इस उम्र में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में सवारी कराते हैं और बदले में अपने हाथों पर बंधवाते हैं एक अदद राखी।
विज्ञापन
2 of 5
मूल रूप से बिहार के रहने वाले रामनाथ सेक्टर-17 सी में यह करीब 15 वर्ष से हैं, लेकिन यहां लोगों को रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त में सवारी कराते हैं। बकायदा रिक्शा पर बोर्ड लगाकर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
बकौल रामनाथ हमारे देश में हर जगह भाई-बहन के प्रेम की गंगा बहती है। समाज में हर पराई नारी उनकी बहन स्वरूप है और बहनों को तोहफा देने के लिए रखाबंधन से बड़ा कोई पर्व नहीं है।
4 of 5
उनका दावा है कि वह पिछले 10 वर्षों से महिलाओं को अपने रिक्शे पर रक्षाबंधन के दिन फ्री सवारी करवा रहे हैं। सुबह से शाम तक रिक्शा चलाने के दौरान उनके निवास स्थान के आस-पास 10 किमी तक जाने वाली जो भी महिला उनके रिक्शे पर बैठती है, वह उन्हें मुफ्त सवारी करवाते है।