आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जमाने में ऐसा भी व्यक्ति है जिसने गरीबों के लिए एक प्लेन खरीदी है जिससे वो प्लेन में सवारी का आनंद उठा सकें। इसके लिए उसने पूरे 60 लाख रुपए खर्च किए हैं। इस शख्स का नाम बहादुर चंद गुप्ता है। उन्होंने साल 2003 में सेवा मुक्त एयरबस 300 खरीदी थी। (खबर व फोटोः डेली मेल)
विज्ञापन
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
2 of 12
हालांकि ये एयरबस कभी उड़ती नहीं है और दिल्ली के हवाई अड्डे पर पार्क रहती है। इस एयरबस की सवारी करने अक्सर बच्चे ही आते हैं या फिर वो लोग जिन्हें अपनी जिंदगी में कभी हवाई जहाज पर चढ़ने का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
3 of 12
इस एयरबस पर चढ़ने से पहले भी यात्रियों को टिकट लेना पड़ता है और इसके बदले एयरहोस्टेस रिद्धी सहगल, प्रतिभा दलाल और सपना सिंह उन्हें टॉफियां देती हैं।
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
4 of 12
बहादुर चंद गुप्ता इंडियन एयरलाइंस से रिटायर होने से पहले इंजीनियर थे। इस एयरबस में घूमने आने वाले लोगों से उनके स्टेटस के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं।
विज्ञापन
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
5 of 12
अगर वो गरीब हैं तो वो यहां फ्री में सैर कर सकते हैं और अगर मिडिल क्लास हैं तो उन्हें एक डॉलर देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
6 of 12
वो यहां आने वालों को ये भी बताते हैं कि इमरजेंसी लैंडिंग कैसे होती है और किस तरह प्लेन को कंट्रोल किया जाता है।
विज्ञापन
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
7 of 12
गुप्ता इस प्लेन में गरीब लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी करते हैं। वो कहते हैं कि वो अपने मिशन में कामयाब हुए जो गरीबों को प्लेन में घूमने का एक्सपीरिएंस कराना था।
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
8 of 12
गुप्ता बताते हैं कि वो हरियाणा के एक बहुत छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। वो कहते हैं कि जब मैं नौकरी करता था तो मेरे गांववाले हवाई जहाज के बारे में पूछते थे।
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
9 of 12
मेरे गांव में मेरे बहुत से दोस्त मुझसे पूछते थे कि क्या मैं उन्हें एयरपोर्ट के अंदर ले जा सकता हूं ताकि वो हवाई जहाज बहुत पास से देख सकें क्योंकि वो प्लेन में यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते।
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
10 of 12
गुप्ता ने आगे बताया कि एक बार वो अपने दोस्त को ले भी गए थे लेकिन अथॉरिटी ने उन्हें ऐसा करते पकड़ लिया। तब उन्होंने अपनी जमीन बेचकर प्लेन खरीदने की सोची।
अपनी जमीन बेचकर गरीबों की खुशी के लिए खरीदी प्लेन
11 of 12
पहले बहुत से लोग प्लने देखने आते थे लेकिन अब कम लोग यहां आते हैं क्योंकि बहुत से लोग पहले ही इसे देख चुके हैं।