फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लालकिला मैदान पर हो रही श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में शिरकत की।
विज्ञापन

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

2 of 7
वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

3 of 7
उन्होंने सोशल साइट पर ट्वीट करके बताया कि रामलीला में पुरानी दिल्ली की मशहूर चाट पकौड़ी का भी स्वाद लिया।

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

4 of 7
उन्होंने खाने के साथ ही साथ पान का भी स्वाद लिया। बता दें कि रामलीला मंचन के दौरान मंगलवार को मेघनाद के साथ मायावी युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान राम के विलाप करने की लीला हुई। इसके अलावा हनुमान के हाईटेक तकनीक के माध्यम से संजीवनी बूटी लाने का मंचन हुआ।
विज्ञापन

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

5 of 7
इससे पहले रावण से युद्ध करने के लिए नल-नील के बनाए गए सेतुबंद के माध्यम से रामजी की सेना लंका पहुंचने और रावण का युद्ध टालने के लिए समझाने आए विभीषण को लंका से बाहर करने का मंचन किया गया। विभीषण के प्रभु राम की शरण लेने और रावण दरबार में अंगद-रावण के संवाद का भी मंचन हुआ। लव कुश रामलीला कमेटी की लीला में रावण विभीषण संवाद, विभीषण का राम की शरण में जाना, मेघनाद के साथ मायावी युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने और उनके इलाज के लिए हनुमान के संजीवनी बूटी लाने की लीला हुई।
विज्ञापन

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

6 of 7
बूटी लाने का मंचन पूरी तरह हाईटेक तकनीक पर किया गया। कमेटी के महासचिव सुखबीर सरण अग्रवाल ने बताया कि फिल्म स्टार सुरेंद्र पाल सिंह, शंकर साहनी, रूपा दत्ता आदि ने विभिन्न पात्रों का रोल किया। नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में रावण का विभीषण को लंका से निकालने और नल-नील का लंका पहुंचने के लिए सेतुबंद बनाने, युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान के हवाई यात्रा से संजीवनी बूटी लाने का मंचन हुआ। श्री राम लीला कमेटी इंद्र्रप्रस्थ ने लक्ष्मण-मेघनाद के बीच युद्ध, मूर्छित हुए लक्ष्मण के इलाज के लिए हनुमान का पर्वत समेत संजीवनी बूटी लाने की लीला कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाट खाते और फोटो खिंचवाते रामलीला में दिखे राहुल गांधी

7 of 7
श्रीकेशव रामलीला कमेटी सुभाष प्लेस की लीला में विभीषण शरणागति, लक्ष्मण मूर्छा व राम विलाप की लीला हुई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार की लीला में सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना, प्रभु राम की सेना लंका में पहुंचने का मंचन किया गया। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-एक की रामलीला में अंगद-रावण के बीच संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। द्वारका रामलीला सोसायटी की लीला में अंगद का रावण दरबार में जाने, रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला रावण से सीता को ससम्मान प्रभु राम के पास भेजने, युद्ध में लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान को संजीवनी बूटी न पहचान पाने पर पर्वत उठाकर लाने का मंचन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें