इन लोगों की आरोपी ने की हत्या
नरेश ने सबसे पहले पलवल अस्पताल में गांव बुराका निवासी 32 वर्षीय अंजुम पत्नी हनीश की हत्या कर दी। वह अपनी देवरानी की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी थी। इसके बाद नरेश ने मोती पार्क के पास गांव अलावलपुर निवासी चौकीदार 35 वर्षीय मुंशीराम, रसूलपुर रोड पर 50 वर्षीय पातलीगेट निवासी चौकीदार सीताराम, शहर थाने के गेट के पास ही एक भिखारी, पुराने सोहना रोड के पास शिकोहाबाद यूपी निवासी 42 वर्षीय सुभाष व रसूलपुर चौक के पास ट्रैक्टर मार्केट में पंचवटी कालोनी निवासी 46 वर्षीय खेमचंद की हत्या कर दी।