देश के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया जहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां और देश की सुरक्षा की गारंटी देने वाली फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।
इस साल गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो थे। उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड को देखा।
विज्ञापन
2 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
गोवा की झांकी में दिखा मनोरम दृश्य।
विज्ञापन
3 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
काशी की झांकी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब।
4 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत मोदी सरकार के ज्यादातर मंत्री इस मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच. डी. देवेगौड़ा तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
गुजरात, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की झांकी।
विज्ञापन
6 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
सलामी मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में राजपथ पर भारत की संस्कृति के रंगों और रक्षा क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन किया गया । अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, लड़ाकू विमानों एवं जहाजों और भारतीय सैनिकों के दस्तों ने किसी भी चुनौती से निपट सकने की देश की ताकत का अहसास कराया।
लोगों ने छत्तीसगढ़ की झांकी को भी खूब सराहा।
विज्ञापन
7 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
असम की झांकी ने जीता लोगों का दिल और दिखाई वहां की संस्कृति।
8 of 25
republic day
- फोटो : अमर उजाला
सबसे अंत में रोमांच से भर देने वाले युद्धक विमानों को राजपथ के उपर से हैरतअंगेज कारनामों के साथ उड़ान भरते देखा गया। इन विमानों की ताकत के साथ ही वायुसेना के पायलटों का हुनर और जांबाज़ी का अहसास हुआ। परेड के 8 किलोमीटर के रास्ते में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजर्गों के चेहरों की चमक और उत्साह देखते ही बनता था ।
9 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
जल शक्ति मंत्रालय की झांकी। इस झांकी से ये संदेश दिया गया कि आने वाले समय में देश के हर घर में नल से पानी आएगा।
10 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स (एनडीआरएफ) ने पहली बार गणतंत्र दिवस की झांकी में भाग लिया।
11 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
वित्त मंत्रालय की झांकी, जिसमें दिखाया गया कि किस तरह आधुनिक भारत डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा।
12 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
पंजाब की झांकी का मनोरम दृश्य।
13 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
करीब 10 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान की धुन के बीच 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हुई। राजपथ पर सिग्नल कोर के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व कैप्टन तानिया शेरगिल ने किया।
14 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
वीरता पुरस्कार पाए 22 बच्चों की झांकी।
15 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
चिनूक हेलिकॉप्टर ने दिखाए करतब। चिनूक दूरदराज के स्थानों तक व्यापक स्तर पर सामग्री को पहुंचा सकता है। यह ट्वीन रोटर वाला हेलीकॉप्टर है जिससे भारतीय वायु सेना की सैन्य और आपदा संबंधी भार क्षमता बढ़ी है। वहीं अपाचे हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली मारक क्षमता वाला हेलीकॉप्टर है जो दुश्मनों पर कहर ढा सकता है।
16 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
नृत्य पेश करते बच्चे।
17 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
परेड में पहली बार ‘धनुष’ तोप का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कैप्टन मृगांक भारद्वाज की कमान में किया गया। 155एमएम/45 कैलीबर धनुष तोप को होवित्जर तोप की तरह डिजाइन किया गया है।
18 of 25
- फोटो : रवि बत्रा
यह आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा स्वदेश निर्मित है। भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर गणतंत्र दिवस की भव्य सैन्य परेड में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे ।
19 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान हर्कुलियस, जगुआर, सुखोई विमानों ने अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदेशों की झांकियों में गोवा ने जहां ‘मेढक बचाओ’ का संदेश दिया।
20 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
पंजाब की झांकी गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के नाम रही। इन 22 झांकियों में 16 झांकियां विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की थी और अन्य छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की थी।
21 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
जल शक्ति मंत्रालय ने भी एक झांकी निकाली, जिसमें ‘जल जीवन मिशन’ पहल को प्रदर्शित किया गया। इस मिशन का लक्ष्य 2024 तक हर गांव में हर घर तक पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाना है।
22 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
वहीं गुजरात की झांकी में ‘रानी की वाव’ को केन्द्र बनाया गया। यूनेस्को ने 2014 में ‘रानी की वाव’ को विश्व धरोहर का दर्जा दिया था। ‘रानी की वाव’ भारत के गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी है। इनके अलावा छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्य की झांकियां भी यहां दिखीं।
23 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता 49 बच्चों ने भी परेड में हिस्सा लिया। इसके अलावा कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित दर्शकों का अभिवादन किया और कुछ दूर तक पैदल चले।
24 of 25
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर साफा बांधने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस पर केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा।
पारंपरिक कुर्ता पाजामा और जैकेट पहने प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति के बजाय पहली बार यहां नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूद थे।