सौरभ शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक ऐसा लग रहा मानो कोई सपना हो..
दसवीं, 12वीं, ग्रैजुएशन, बीएड से एमएड तक हमेशा टॉप किया, लेकिन किसी को याद नहीं रहता है। पहली बार मुझे ऐसा लगा मानो कोई सपना हो। शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन पर पीएम से मिलने का मौका और वो भी गणतंत्र दिवस परेड में मंच साझा करना एक सपना ही तो है। कभी इतना बड़ा मुकाम मिलेगा, यह नहीं सोचा था। थैक्यू पीएम सर...आपके इस पहल से शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन का अन्य छात्रों में भी उत्साह बनेगा।-सौरभ शर्मा, राजौरी, जम्मू कश्मीर