निर्भया के दोषियों को आज ही के दिन यानी अगले शनिवार सुबह छह बजे फांसी पर लटका दिया जाएगा। दोषियों की फांसी में मौजूदा हालात के मद्देनजर अब महज सात दिन बाकी है। मुकेश की दया याचिका खारिज होने के बाद अदालत ने दोषियों का नया डेथ वारंट जारी करते हुए फांसी के लिए एक फरवरी की तारीख तय की थी।
विज्ञापन
2 of 6
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि चार दोषियों में से कोई राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर कर फांसी की को टालने की कोशिश करेगा। हालांकि अभी भी याचिका का विकल्प दोषियों के पास है लेकिन अब तक दोषियों के वकील ने ऐसी कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
3 of 6
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख तय होने के बाद दोषियों के वकील एपी सिंह ने मुकेश की ओर से राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी। हालांकि याचिका को खारिज कर दिया गया लेकिन जेल मेनुअल के मुताबिक दया याचिका खारिज होने के बाद दोषी को 14 दिन का समय दिये जाने का प्रावधान है।
4 of 6
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके मद्देनजर अदालत ने 1 फरवरी के लिए नया डेथ वारंट जारी किया था। दोषियों की ओर से अपने बचाव में कानूनी विकल्प का अब तक इस्तेमाल नहीं करने से जेल प्रशासन फांसी की तैयारी में जुट गया है। जेल प्रशासन ने दोषियों के परिवार वालों को पत्र लिखकर अंतिम मुलाकात की तारीख बताने के लिए कहा है।
विज्ञापन
5 of 6
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह
- फोटो : एएनआई
हालांकि निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने एक बार फिर शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने याचिका दायर कर तिहाड़ जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि दोषियों के लिए क्यूरेटिव और दया याचिका दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेज देने में देरी की जा रही है। इस याचिका पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है। वहीं, तिहाड़ जेल के प्रवक्ता राजकुमार का कहना है कि वकील को व्हाट्सएप और मेल पर कागजात भेजे जा चुके हैं।
साथ ही उनके कार्यालय पर भी जेल कर्मी कागजात लेकर गया था, लेकिन कार्यालय बंद था। उन्होंने वकील पर मामले को लटकाने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दो अन्य दोषियों विनय कुमार शर्मा और मुकेश सिंह की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों दोषियों को पटियाला हाउस कोर्ट से जारी किए गए नए डेथ वारंट के तहत एक फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है।