delhi job mela
- फोटो : pti
स्टेडियम के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं जो हर आने वाले की तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर भेज रहे हैं। अंदर पहुंचते ही एक बड़ा-सा फ्लेक्स लगा है जिसके इर्द-गिर्द लोग भीड़ लगाए खड़े हैं। यह फ्लेक्स लोगों को निर्देशित कर रहा है कि उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी पाने के लिए किस दिशा में बढ़ना है। इस फ्लेक्स से मार्गदर्शन लेकर लोग अलग-अलग स्टॉल की ओर बढ़ रहे हैं। अलग-अलग कंपनियों के करीब 75 स्टॉल यहां लगे हैं। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय के अनुसार इस रोजगार मेले में पहुंची ये 75 कंपनियां कुल 12,700 से अधिक नौकरियाँ देने जा रही हैं। दिल्ली की अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगे मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 28 जनवरी को पेश किए जाने को लेकर वारंट जारी किया। नौकरी देने वाली इन कंपनियों में पतंजलि, ओला, इंडिया बुल्ज, टाइम्स ऑफ़ इंडिया और एलआईसी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला पिछले कुछ सालों से हर साल आयोजित किया जा रहा है।