फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कारों में क्यों लगती है भीषण आग, जानिए वजह और बचने के उपाय

Mon, 11 Mar 2019 08:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में रविवार को चलती कार में आग लगने से एक महिला व दो बच्चों की मौत हो गई। आग की इस घटना में उस बहस को फिर से छेड़ दिया है कि मौसम कोई भी हो लेकिन चलती कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार तो सिर्फ नई कार ही नहीं पुरानी कार भी आग का गोला बन जाती है।

विज्ञापन


लोग इसके लिए कई तरह के बहाने देते हैं जिसमें सबसे कॉमन बहाना शॉर्ट सर्किट का होता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में हादसों के लिए हम खुद जिम्मेदार होते हैं। हम थोड़े से पैसे बचाने के लिए अक्सर ही अपनी जान जोखिम में डालते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और क्या हैं वजह...

कार में आग लगने की मुख्य वजहें

  • अगर विशेषज्ञों की मानें तो लोग अपनी कारों में सुरक्षा सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्टीरियो जैसी अहम चीजें कंपनी की न लगवाकर छोटी-मोटी दुकानों से लगवा लेते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। तारें ढीली होने या अन्य कारणों से भी कारें आग की चपेट में आ जाती हैं।
  • कार की फ्री सर्विस खत्म होने पर लोग बाहरी मैकेनिकों से सर्विसिंग कराते हैं। मैकेनिक प्रशिक्षित न होने पर वह सिर्फ फिल्टर और तेल बदलकर उसे सर्विस का नाम दे देते हैं। अन्य चीजों की तरफ ध्यान न देने की वजह से गाड़ी आग लगने व अन्य हादसों का शिकार होती है।
  • एजेंसी या अधिकृत डीलर के यहां सीएनजी या एलपीजी किट लगवाना महंगा जरूर होता है लेकिन सुरक्षित होता है। अगर आप इसी पैसे को बचाने में लापरवाही कर जाते हैं तो वह एक दिन दुर्घटना के रूप में सामने आता है। इन किट को लगाने के लिए वायर में कट दिया जाता है जो शॉर्ट सर्किट की वजह बनता है।
  • कार में जब आग लगती है तो पावर विंडो और सेंट्रल लॉक सिस्टम खराब हो जाता है जिससे कार से निकलना मुश्किल हो जाता है। जिससे लोगों की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हो सकता है बचाव

  • अपनी कार में सही समय पर ऑयल फिल्टर, कूलेंट और इंजन ऑयल बदलवाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
  • कार में जिन चीजों की जरूरत न हो उसे न लगवाएं।
  • सीएनजी या एलपीजी किट हमेशा अधिकृत डीलर से ही लगवाएं।

हमेशा कार में रखें ये सामान
  • हथौड़ा या उस जैसी चीज रखें जिससे समय आने पर शीशा तोड़ा जा सके
  • कैंची भी रखें तो अच्छा है जिससे अगर सीट बेल्ट लॉक हो जाए तो उसे काटा जा सके

इन बातों का भी रखें ध्यान
  • सीएनजी किट लगवाने के लिए पैसों का लालच न करें चाइनीज नहीं बल्कि कंपनी के किट ही लगवाएं
  • सीएनजी किट की वायरिंग हर तीन साल में जांच कराएं
  • पुराने सिलेंडर कभी न लगवाएं
  • सीएनजी किट में वायरिंग इंजन के अंदर होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें