सुदीक्षा भाटी केस
- फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार में चल रही थी दोनों बाइकें
पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में चल रही थीं। सुदीक्षा भाटी की बाइक सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भूड़ से इमलिया तक पीछे थी। इमलिया व घटनास्थल के बीच कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। लेकिन, बीच में रोडी बदरपुर की दुकान पर जहां बुलेट बाइक सवार ने हाथ हिलाकर इशारा कराना बताया गया, वहां पुर बुलेट सवार आगे थे। बुलेट सवारों के द्वारा अपनी बाइक सुदीक्षा की बाइक के आगे-पीछे करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।