नोएडा में रेव पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रेव पार्टी के दौरान गिरफ्तार पांच मुख्य आरोपी फार्म हाउस मालिक अमित त्यागी, कपिल त्यागी, पंकज शर्मा, अदनान, बालेश कोहली को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया और चार घंटे तक पूछताछ की। मामले के जांच अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि चार घंटे तक कोर्ट के आदेश पर पूछताछ की गई। विभिन्न पहलुओं को जोड़ा गया। कई सवाल किए गए। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं और इससे पुलिस की जांच और मजबूत होगी। शनिवार रात सेक्टर-135 स्थित ईको फार्म हाउस में एसएसपी वैभव कृष्ण ने छापेमारी की थी। इसमें पूल पार्टी बगैर अनुमति के कर रहे 192 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 161 लड़के व 31 लड़कियां थी।