फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तबल के बाद गैरेज को बदल कर बना राष्ट्रपति भवन म्यूजियम का दूसरा विंग, आज होगा उद्घाटन

Mon, 25 Jul 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के चार साल होने के मौके पर आज पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में बने म्यूजियम के दूसरे विंग का सोमवार को उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उप-राष्ट्रपति समेत सभी राज्यों के राज्यपाल भी मौजूद होंगे। गैरेज और अस्तबल को बदलकर बनाए गए इस म्यूजियम की कई खास बाते हैं जो आप को जाननी ही चाहिए। म्यूज‌ियम में बनी तस्वीर को देख आपको लगेगा ‌क‌ि राष्ट्रप‌त‌ि स्वयं आपसे बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
इस म्यूजियम के जरिए आप राष्ट्रपति भवन के 88 साल पुराने इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। यानी इसके निर्माण से लेकर इसमें रह चुके लोगों के इतिहास को हाईटेक माहौल में देखा सुना जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
राष्ट्रपति की सचिव नमिता पॉल ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति भवन में अधिक ऊंचाई की इमारत खड़ा करना संभव नहीं है, इसलिए इसे महज 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के गैराज में ही विकसित किया गया और अतिरिक्त स्थान की उपलब्धता के लिए इसे जमीन में तीन मंजिल नीचे बनाया गया।

4 of 10
राष्ट्रपत‌िभवन संग्रहालय
बता दें कि भवन के अस्तबल, गैराज और क्लॉक टावर को मिलाकर राष्ट्रपति भवन म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस म्यूजियम का उद्घाटन भले ही कर रहे हैं पर आम जनता के लिए इसे 2 अक्टूबर से खोला जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
आपको इस म्यूजियम को देखने के लिए 50 रुपए की टिकट खरीदनी होगी। बता दें कि जब तक म्यूजियम का दूसरा विंग नहीं खुलता तब तक पहले से खुले म्यूजियम के विंग को देखा सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
इस म्यूजियम की खास बात ये भी है कि सोमवार से यह दिल्ली टूरिज्म के सर्किट में शामिल होगा।

8 of 10
राष्ट्रपत‌िभवन संग्रहालय
होप-ऑन, होप-ऑफ बस सेवा की सोमवार से सेवा शुरू हो जाएगी। म्यूजियम आने के लिए मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 30 से प्रवेश किया जा सकता है।

9 of 10
राष्ट्रपत‌िभवन संग्रहालय
म्यूजियम के प्रेसिडेंशियल फ्लोर पर एक कोने में ऐसी हाईटेक व्यवस्था की गई है कि वहां एक स्टूल पर बैठते ही सामने लगी स्क्रीन पर आपकी ऐसी फोटो डिस्प्ले होगी मानो आप राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सीधे बातचीत कर रहे हों।
विज्ञापन

10 of 10
राष्ट्रपत‌ि भवन संग्रहालय
10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस म्यूजियम पर 80 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें