केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती देने वाले भाजपा सांसद महेश गिरी का अनशन तुड़वा दिया है। महेश गिरी ने राजनाथ सिंह की अपील पर केजरीवाल को आगाह करते हुए फिलहाल अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
महेश गिरी ने तोड़ा अनशन
- फोटो : ani
गृहमंत्री ने जूस पिलाकर महेश गिरी का अनशन समाप्त करवाया। बता दें कि एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए आरोपों के चलते महेश गिरी ने उन्हें खुली बहस के लिए चुनौती दी थी और उनके घर के बाहर अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
महेश गिरी
मुख्यमंत्री के नहीं आने पर महेश गिरी ने रविवार शाम को उनके निवास पर धरना देकर अन्न व जल त्याग दिया। उनका कहना था कि केजरीवाल आरोप साबित करें या फिर माफी मांगकर त्यागपत्र दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे धरने पर ही बैठे रहेंगे और अपने ऊपर लगे कलंक को खत्म कर ही यहां से उठेंगे।
4 of 6
महेश गिरी
- फोटो : ani
धरना देने के पहले गिरी ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए केजरीवाल को आमंत्रित किया था। एक घंटे इंतजार के बाद जब केजरीवाल वहां नहीं पहुंचे तो गिरी रविवार शाम पांच बजे अपने समर्थकों के साथ उनके निवास पहुंच गए और समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
महेश गिरी का टूटा अनशन
- फोटो : ani
लेकिन अब केंद्रीय मंत्री के अनुरोध पर महेश गिरी ने अनशन तोड़ा है। महेश गिरी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी लेकिन वह तीन दिन के बाद भी नहीं आए।
राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि महेश गिरी ने जो चुनौती दी थी उसे स्वीकार करना या नहीं करना केजरीवाल के सामर्थ्य और सोच पर निर्भर था। अब वह महेश गिरी से अनुराध कर रहे हैं कि वह अपना अनशन समाप्त करें।