फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून : बरसात ने बिगाड़ा सत्याग्रह का माहौल, पुलिस पहुंची तो लगे हाय-हाय के नारे

Thu, 16 Jan 2020 08:27 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सीएए के खिलाफ आए खतों से बनाया दिल - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में चल रहे सत्याग्रह का माहौल बरसात ने खराब किया। तेज बरसात होने के कारण लोगों को पंडाल छोड़कर इधर-उधर भागना पड़ा। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। अपनी गाड़ियां पीछे छोड़कर तीन पुलिस वाले प्रदर्शन स्थल तक आए थे, लेकिन पुलिस को देखकर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने दिल्ली पुलिस हाय-हाय के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस वहां से बिना कुछ बातचीत किये ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शनकारियों ने बनाया इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन स्थल पर रोजाना मजलिस जैसा माहौल रहता है, लोग दिनभर यहां आकर माइक पर एक के बाद एक तकरीरें पेश करते हैं। लेकिन गुरुवार को देर शाम तक ऐसा नहीं हो सका। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
बरसात थमने के बाद बिछावन इत्यादि बदलने में लग गए, रोड के आस-पास जल जमाव था, तो उसे भी हटाने में लोग जुटे रहे। बड़ी देर तक मशक्कत करने के बाद फिर से महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर डट गईं। 

4 of 5
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
बीस फुट ऊंचा देश का नक्शा लगाया जा रहा

शाहीन बाग में देश का नक्शा लगाने की तैयारी हो रही है। लोहे से बना यह नक्शा लगभग 20 फुट ऊंचा होगा। इसे प्रदर्शन स्थल के सामने रोड पर ही स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से सीएए के खिलाफ आए खतों से बनाया दिल

5 of 5
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश के तमाम हिस्सों से शाहीन बाग पहुंचे खतों से रोड पर दिल बनाया गया है। जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें