दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से एक बार फिर सर्दी का झोंका वापस आ गया है। राजपथ पर बारिश के बाद का नजारा बहुत ही खूबसूरत रहा। इंडिया गेट पर भी युवाओं की की अच्छी खासी भीड़ जुटी और सभी ने भीगे मौसम का लुत्फ उठाया। ठंड के बावजूद लोगों ने बारिश की रिमझिम फुहारों में भीगने का मजा लिया। कुछ इलाकों में जहां बारिश मुसीबत बनी तो वहीं दिल्ली में युवाओं की टोली मस्ती करती नजर आई। बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़कें पानी से लबालब भर गईं।