भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश से हवा में ठंडक सी घुल गई। जैसे ही बारिश की बूंदें थमीं तो दिल्ली एनसीआर के आसमान पर इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। अक्सर साफ आसमान भी देखने को तरसने वाले लोगों के लिए यह अनूठा नजारा आंखों को सुकून देने वाला था।
विज्ञापन
2 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : अभिषेक पांडे
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार शाम को बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद शाम को तेज बारिश हुई। बता दें रविवार सुबह 4 बजे के आस-पास भी एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
3 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : अर्चना
शनिवार आधी रात के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ झमाझम बरसात का सिलसिला देर तक चलता रहा। मानसून से पहले की इस बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों को उस भीषण गर्मी से मुक्ति दे दी है जो वे बीते कई दिनों से झेल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
4 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : दिनेश सिंह
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चार जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
5 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान था। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका थी। जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद बदरपुर इलाके में दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के पास पर जल भराव भी हुआ। इसी के साथ दिल्ली के तुगलकाबाद अंडरपास के पास भी जल भराव की तस्वीरें सामने आई।
विज्ञापन
बारिश के बाद आसमान में क्यों बनता है इंद्रधनुष
6 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : डॉ. विशाल कामरा
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष क्यों बनते हैं? असल में इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह बेहद ही रोचक और हैरान करने वाली जानकारी है।
विज्ञापन
7 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : जीके जैन
अगर आपको विज्ञान की थोड़ी सी भी जानकारी हो तो आपको पता होगा कि सूर्य का प्रकाश में सात प्रकार के रंग मौजूद होते हैं- बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल, जिसे संक्षेप में 'बैनीआहपीनाला' भी कहते हैं।
8 of 10
इंद्रधनुष
- फोटो : अमर उजाला
इन रंगों का पता प्रिज्म के जरिए चलता है। इंद्रधनुष असल में प्रकृति का प्रिज्म है। दरअसल, पानी की छोटी-छोटी बूंदें पारदर्शी प्रिज्म का काम करती हैं। जब सूर्य का प्रकाश उनसे होकर गुजरता है तो वो सात अलग-अलग रंगों में टूट जाता है। इसी वजह से हमें इंद्रधनुष दिखाई पड़ते हैं।
इंद्रधनुष में लाल रंग का प्रकाश सबसे ऊपर दिखाई पड़ता है जबकि बैंगनी रंग का प्रकाश सबसे नीचे। माना जाता है कि बारिश की बूंदों के बीच अगर धूप भी निकला हो तो सूर्य की तरफ मुंह करके देखने पर इंद्रधनुष जरूर दिखाई पड़ता है। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता।
इंद्रधनुष में लाल रंग का प्रकाश सबसे ऊपर दिखाई पड़ता है जबकि बैंगनी रंग का प्रकाश सबसे नीचे। माना जाता है कि बारिश की बूंदों के बीच अगर धूप भी निकला हो तो सूर्य की तरफ मुंह करके देखने पर इंद्रधनुष जरूर दिखाई पड़ता है। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता।