फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब बॉर्डर पर पुलिसकर्मी ने युवक से पूछा-‘सर, आपके पास कुत्ते को ले जाने का पास है’, और फिर...

Sat, 30 May 2020 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
कुत्ता लेकर पहुंचे युवक को गुरुग्राम बॉर्डर से भेजा वापस - फोटो : सुदर्शन झा
दिल्ली-गुरुग्राम स्थित सरहौल टोल प्लाजा पर पुलिस जांच के दौरान कुत्ता लेकर जा रहे बाइक सवार युवक से पुलिसकर्मियों ने कुछ ऐसा सवाल पूछा कि उसे वापस लौटना पड़ा। उस बाइक सवार ने सोचा भी नहीं होगा उससे ये सवाल भी पूछा जा सकता है। जानिए वो कौन सी बात थी और युवक ने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद लगा जाम - फोटो : सुदर्शन झा
शुक्रवार सुबह बॉर्डर पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम के पास दिल्ली की ओर से बाइक पर अपने कुत्ते को बैठाकर लाया युवक पहुंचा। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने उससे पास मांगा तो उसने दिखा दिया। इसके बाद पुलिसवाले ने कहा कि कुत्ते का पास है क्या?
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद लगा लंबा जाम - फोटो : सुदर्शन झा
युवक के मना करने पर पुलिसवाले ने उसे कुत्ते का पास लाने की बात कहते हुए वापस भेज दिया। हालांकि कई वाहन चालकों ने पुलिसवाले का विरोध भी किया।

उधर, मध्य प्रदेश मूल की 27 वर्षीय राखी अहीरवाल अपनी दो छोटी बहनों और दो बच्चों के साथ दिल्ली के राजौरी गार्डन से गुरुग्राम सेक्टर-57 के लिए ऑटो से आईं। बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती देखकर ऑटो चालक महिला को उतारकर चला गया। महिला ने बहनों और बच्चों के साथ सामान उठाकर पैदल बॉर्डर पार किया और ऑटो पकड़कर गईं।

4 of 5
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती के बाद लगा लंबा जाम - फोटो : सुदर्शन झा
सरहौल बॉर्डर सील किए जाने से शुक्रवार को लगा 5 किमी लंबा जाम 
गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस की सख्ती से दिल्ली-गुरुग्राम की रफ्तार पर फिर ब्रेक लग गया। सरहौल बॉर्डर को सुबह अचानक सील किए जाने और वाहनों को गलत दिशा से लौटाने से एक्सप्रेसवे पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने बैरिकेडिंग खोलकर वाहनों को बिना जांच के निकाला। गुरुग्राम में एंट्री न मिलने से हजारों लोग बिना कार्यस्थल पहुंचे अपने घर वापस चले गए। इससे सैकड़ों वाहन चालक परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सुदर्शन झा
कुंडली में लंबा जाम, पुलिस से नोकझोंक
सोनीपत में कोरोना संक्रमण के दिल्ली कनेक्शन के चलते एक बार फिर दिल्ली से लगती सीमाओं को सील कर दिया है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने बॉर्डर सील किए जाने के आदेश दिए थे। इसका असर शुक्रवार सुबह से ही दिखाई दिया। कुंडली बॉर्डर पर जरूरी सेवाओं से संबंधित ऐसे सैकड़ों वाहन पहुंचे, जिनके पास ई-पास नहीं थे। ऐसे में उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वहीं, पुलिस व चिकित्सीय स्टाफ को भी ई-पास दिखाकर ही एंट्री मिली। यही कारण रहा कि कई बार बॉर्डर पर खींचतान की स्थिति बनी। पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें