राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अगर खाने का विकल्प चुनते हैं तो तीन से नौ फीसदी ज्यादा किराया चुकाना होगा। रेलवे बोर्ड ने तीनों ट्रेनों में खानपान का दाम बढ़ाने का फैसला किया है, जो अगले साल 29 मार्च से लागू होगा। ट्रेनों में क्षेत्रीय जायके वाला नाश्ता भी परोसा जाएगा, इसकी कीमत 50 रुपये होगी।