कई हफ्तों बाद शनिवार(16 नवंबर) को दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सुबह साफ आसमान और खिली धूप के साथ हुई। शनिवार सुबह घर के बाहर जब लोगों को धुंध नहीं दिखी तो उनके चेहरे खिल गए। हालांकि यह बहुत राहत की बात नहीं है, क्योंकि आज सुबह यहां के विभिन्न स्थानों की जो वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है वह 'गंभीर' स्थिति दर्शाती है। इसका मतलब यह है कि अब भी दिल्ली-एनसीआर की हवा सांस लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : एएनआई
एनसीआर के गाजियाबाद में विभिन्न जगहों पर जो वायु गुणवत्ता दर्ज की गई वह 400 के पार ही है। इंदिरापुरम में यह 437, लोनी में 440, वसुंधरा में 430 दर्ज की गई है और ये सभी गंभीर स्तर पर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : एएनआई
वहीं दिल्ली के वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 437 रहा और मुंडका में 458 रहा। ये दोनों भी गंभीर स्थिति में आते हैं। यह सुबह करीब सात बजे मापा गया था।
वहीं अगर बात लोधी गार्डन की करें तो सुबह 6:30 बजे यहां पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही 500 के स्तर पर दर्ज किए गए। यह दोनों ही गंभीर स्तर में आते हैं।
4 of 9
- फोटो : एएनआई
बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक अगर 1-50 के बीच में हो तो हवा को 'अच्छी', 51-100 के बीच में है तो उसे 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच में है तो उसे 'सामान्य', 201-300 के बीच में बुरी, 301-400 के बीच में 'बहुत खराब' और 400+ 'गंभीर' मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : एएनआई
शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गंभीर स्तर पर रहा प्रदूषण, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित
हवा के बेदम होने से दिल्ली-एनसीआर लगातार चौथे दिन गैस चैंबर बना रहा। एनसीआर के सभी शहर गंभीर स्तर के प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर रहे। गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। एनसीआर के दूसरे शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 से ऊपर बना रहा। हालांकि, बदलती मौसमी दशाएं थोड़ी राहत देने वाली हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा की गुणवत्ता में महसूस होने वाला बदलाव आएगा। हवा गंभीर से बेहद खराब स्तर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते चार दिन से दिल्ली-एनसीआर की मौसमी दशाएं स्थिर हो गई हैं। इनमें कोई खास हलचल नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी हवा की चाल 10 किमी प्रतिघंटा बनी रही। आसमान में हल्के बादल होने से धूप भी कायदे से खिल नहीं सकी। इससे मिक्सिंड हाइट सामान्य से करीब एक किमी नीचे गिरी हुई है। इसके अलावा, हवा में नमी भी ज्यादा है। इसके मिले-जुले असर से एक्यूआई गंभीर स्तर पर है।
सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को गाजियाबाद दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का एक्यूआई 471 पर पहुंच गया। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहर गंभीर स्तर पर प्रदूषित रहे।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : पीटीआई
शनिवार को सुधरना शुरू होगी हवा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से मौसमी दशाओं में बदलाव आएगा। आसमान साफ रहने से धूप खिली रहेगी। वहीं, हवा की चाल भी 20 किमी प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को धूप खिली होने के साथ हवा की चाल 25 किमी प्रतिघंटा पहुंचने का अनुमान है। उधर, सफर का कहना है कि इन दोनों बदलावों से प्रदूषण दूर-दूर फैलने के साथ ऊपर की तरफ भी भागेगा। इससे एक्यूआई में सुधार होगा। वहीं, प्रदूषण मेें पराली के धुएं का हिस्सा भी पांच फीसदी से नीचे आएगा। शनिवार को गुणवत्ता में सुधार के बाद भी एक्यूआई गंभीर स्तर पर रहने का अंदेशा है। रविवार को यह बहुत खराब स्तर का हो सकता है।
8 of 9
प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करती ईडीएमसी
- फोटो : पीटीआई
इन कारणों से बिगड़ी हवा
. बारिश का न होना।
. सतह पर चलने वाली हवाओं की गति धीमी होना।
. हरियाणा और पंजाब की तरफ चलने वाली हवाएं।
. हवा की नमी।
. मिक्सिंग हाइट का नीचे होना।