फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

Wed, 21 Oct 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 12
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुनपेड़ गांव में एक दलित परिवार को जिंदा जलाने के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुनपेड पहुंचे।
विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

2 of 12
राहुल गांधी पत्रकारों के फोटो ऑप कहने पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये फोटो खींचवाने का मौका नहीं है। उन्होंने कहा कि वे गरीब और पीड़ित परिवार के लिए फिर गांव आएंगे।
विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

3 of 12
दलित परिवार ने राहुल गांधी की मौजूदगी में 1 करोड़ रुपए और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें: दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

4 of 12
जहां गांव में एक और दिग्गज नेताओं के दौरे करने की कवायद तेज हो रही है वहीं दूसरी ओर दलित समुदाय का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

5 of 12
गांव में हुई घटना से तनाव का माहौल है और लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। गांव वालों ने आज सुबह दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग करते हुए सड़क जाम की। लोगों ने बाईपास पर जाम लगाया।

विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

6 of 12
पीड़ित परिवार मामले में अबतक की गई पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। दलित समुदाय के लोगों ने एडीजीपी के काफिले को रोका और पुलिस का भी विरोध किया।
विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

7 of 12
दलित समुदाय आज सड़क पर उतर आया और विरोध प्रदर्शन करने लगा। हालांकि गांव में प्रशासन की ओर से पुलिस और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

8 of 12
राहुल गांधी से पहले वृंदा करात भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची।

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

9 of 12
एडीजीपी मुहम्मद अकील ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके मुताबिक मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

10 of 12
मुहम्मद अकील ने बताया कि यहां 5 तैनात थे। जिनमें से 3 को लापरवाही बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। पीसीआर में तैनात अधिकारी और एसएचओ को भी सस्पेंड किया गया है।

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

11 of 12
बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए जितेंद्र के दोनों बच्‍चों वैभव और दिव्या का आज सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

दलित परिवार ने राहुल गांधी से की 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

12 of 12
दोनों के शव दोपहर तक सुनपेड गांव में पहुचेंगे। सूत्रों के मुताबिक कमिश्‍नर ने जितेंद्र को उचित सुरक्षा देने का लिखित वादा किया था। इसके बावजूद यह घटना हुई। पिछले साल गांव में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े के बाद सवर्ण जाति के तीन लोगों की हत्‍या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें