कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह ही दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में पहुंचे हैं। इस इलाके में बड़ी संख्या में गुजराती कपड़ा व्यापारी(फेरीवाले) रहते हैं। (सभी फोटोः एएनआई)
विज्ञापन
गुजराती फेरीवालों से मिले राहुल, जानी उनकी परेशानी
2 of 7
राहुल गांधी रेहड़ी पटरी वालों से मिलने से पहले रघुबीर नगर स्थित जोग माता मंदिर गए और दर्शन पूजन किया। मंदिर में दर्शन के बाद वो रघुबीर नगर की मंडी में रेहड़ी वालों से मिलने निकल पड़े।
विज्ञापन
गुजराती फेरीवालों से मिले राहुल, जानी उनकी परेशानी
3 of 7
राहुल गांधी रघुबीर नगर में घूम-घूमकर रेहड़ी वालों से मिलकर उनसे बातचीत कर रहे हैं। ये इलाका कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय माकन के क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों ने राहुल को बताया किस तरह उनके शेड छीन लिए गए हैं और वो काफी परेशान हैं।
गुजराती फेरीवालों से मिले राहुल, जानी उनकी परेशानी
4 of 7
रेहड़ी वाले जिन दो प्रमुख समस्याओं से जूझ रहे हैं उनमें पहली है कि उन्हें अपनी रेहड़ी लगाने के लिए पुलिस वालों को रिश्वत देनी पड़ती है और दूसरी ये कि उनके रेहड़ी लगाने का कोई नियत स्थान नहीं है।
विज्ञापन
गुजराती फेरीवालों से मिले राहुल, जानी उनकी परेशानी
5 of 7
बता दें कि यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान रेहड़ी पटरी वालों के लिए कानून पास किया था लेकिन वो अब तक लागू नहीं किया गया है जिसके चलते रेहड़ी वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
गुजराती फेरीवालों से मिले राहुल, जानी उनकी परेशानी
6 of 7
कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के दौरान रेहड़ी वालों की समस्या को अपना चुनावी मुद्दा भी बनाया था। अब यही कारण है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष रेहड़ी वालों से मिलकर उनकी तकलीफें सुन रहे हैं और इस तरह वो उनके बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
गुजराती फेरीवालों से मिले राहुल, जानी उनकी परेशानी
7 of 7
राहुल गांधी के रघुबीर नगर पहुंचने पर उनसे मिलने वालों का भारी ताता लग गया। राहुल ने बताया कि फेरीवालों ने उन्हें बुलाया है क्योंकि उनके शेड छीन लिए गए हैं। वो पूरी तरह इस समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे।