फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के सुबह एटीएम के बाहर लोगों से मिले राहुल, नोटबंदी को लेकर उनके सामने ही झगड़ पड़े लोग

Mon, 21 Nov 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
देश में नोटबंदी के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को निशाना बनाने में लगी हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार तड़के सुबह एटीएम की लाइन में लगे लोगों से मिलने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुंच गए। जहांगीरपुरी के बाद राहुल गांधी आनंद पर्बत में भी एटीएम के बाहर लोगों से मिले।
विज्ञापन

2 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
गौरतलब है कि राहुल गांधी लोगों का हाल-चाल जानने एटीएम पहुंचे थे ना कि पैसे निकालने। उन्होंने एटीएम के बाहर खड़े लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानना चाही।
विज्ञापन

3 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में जब राहुल लोगों से बातचीत कर रहे थे उसी बीच उनके सामने ही कुछ लोग इस बात पर भिड़ गए नोटबंदी का फैसला सही या गलत। इस हालत में खुद राहुल को बीच-बचाव करना पड़ा।

4 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
झगड़ते लोगों को समझाते हुए राहुल ने कहा, 'अच्छा भईया लड़ो मत।' आपको बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंच एटीएम की लाइनों में लगे लोगों से मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
गौरतलब है कि आज नोटबंदी का 13वां दिन है। बैंको में आज रविवार की छुट्टी के बाद भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। लोगों से म‌िलने पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन

6 of 10
rahul gandhi - फोटो : ani
उन्होंने कहा कि, "केंद्र सरकार को समझ नहीं आएगा कि लोगों को कितनी समस्या हो रही है।" इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के जाकिरा एरिए में पहुंचे और फिर आनंद पर्बत एरिया में।
विज्ञापन

7 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
मालूम हो क‌ि जैसे ही राहुल जहांगीरपुरी के एक एटीएम के पास पहुंचे लोगों की भीड़ लग गई। राहुल लोगों से बात कर रहे थे, इसी बीच एक शख्स ने कहा, 'हमें थोड़ा सहयोग करना चाहिए।' इस बात पर एक दूसरा शख्स बोला, 'आम जनता को परेशान कर रखा है।'

8 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
इस पर पहला शख्स बोला, 'परेशानी से ही फ्यूचर बनता है।' दूसरे ने कहा, 'सब धक्के खा रहे हैं। काहे की लाइन में लगे हैं, ये तो बता दो। सब अपना काम छोड़कर रोज एटीएम के बाहर लाइन में हैं।'

9 of 10
rahul gandhi - फोटो : ANI
राहुल गांधी ने तीसरे शख्स से पूछा, 'अच्छा भैया आप बताओ, क्या दिक्कत है।' दूसरे शख्स फिर बोला, 'माल्या का फ्यूचर बना दिया उसने। जो मर रहा है, उनका क्या फ्यूचर है। जिनके घर में मौत हो रही है, उनसे पूछें।' तब राहुल ने कहा, 'अच्छा भैया आप लोग लड़ो मत।'
विज्ञापन

10 of 10
राहुल गांधी - फोटो : ani
बता दें क‌ि प‌िछली बार जब राहुल स्टेट बैंक की लाइन में लगे थे तब सत्तापक्ष की ओर से उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें