फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: एक दिन पहले ही नोएडा शिफ्ट हुआ था रेडिसन ब्लू के मालिक अमित का परिवार, CCTV से खुलेगा खुदकुशी का राज

Sun, 20 Nov 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
होटल के मालिक अमित जैन के खुदकुशी करने के बाद अस्पताल के बाहर जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित खेल गांव में शनिवार दोपहर होटल रेडिसन ब्लू के मालिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अमित जैन (50) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्जे की वजह से अमित जैन ने यह कदम उठाया। कोविड के दौरान के नुकसान की भरपाई के लिए अमित ने कई सौ करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। अब वह लोन को चुका नहीं पा रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। देर शाम को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अमित का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Radisson Blu - फोटो : सोशल मीडिया
परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अमित जैन अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर के नजदीक बने खेलगांव स्थित टावर नंबर-13 में किराए के मकान में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी नीतू जैन, बेटी खुशी और बेटा आदित्य है। 
विज्ञापन

3 of 8
अमित जैन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
अमित कौशांबी स्थित होटल ब्लू के मालिक थे। यह अपने भाई के साथ मिलकर होटल को चलाते थे। अमित जैन  परिवार के साथ खेलगांव स्थित टावर नंबर-13 में किराये के मकान में रहते थे। 

4 of 8
फाइल फोटो
परिवार में पत्नी नीतू जैन, बेटी खुशी और बेटा आदित्य हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने शुक्रवार को ही नोएडा में अपने फ्लैट में शिफ्ट किया था। पुलिस की क्राइम टीम के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अमित का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया गया है।


 
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों से पूछताछ के साथ छानबीन जारी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार,  अमित शनिवार सुबह वहां नाश्ता करने के बाद भाई करण के साथ निकले। अमित ने करण को होटल छोड़ा और खुद खेलगांव में किराये वाले घर आ गए। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
दोपहर करीब 12 बजे जब बेटा आदित्य ड्राइवर के साथ खेलगांव पहुंचा तो फ्लैट अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने सोसायटी वालों को खबर दी। 12.30 बजे पुलिस को खबर दी गई। 

 
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अमित अंदर कमरे में पंखे से लटके थे। फौरन उनको फंदे से उतारकर मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही अमित का परिवार अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कोविड की वजह से होटल का काम बंद रहा। इसकी वजह से उनको काफी नुकसान हुआ। लोन का ब्याज बढ़ता ही गया और कर्ज की रकम बड़ी हो गई। ऐसे में अमित न चाहकर भी परेशान रहने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें