फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeytrap: तीन दिन में प्यार का इजहार... फिर अश्लील वीडियो कॉल, पाक एजेंट ने मंत्रालय के ड्राइवर को ऐसे फंसाया

Sun, 20 Nov 2022 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ministry of Foreign Affairs Pakistan
दोस्ती, प्यार, पैसा और फिर धमकी... ये कहानी है दिल्ली के मदनगीर में रहने वाले विदेश मंत्रालय के ड्राइवर श्रीकृष्ण की। प्यार व धमकी में फंसकर वह साढ़े नौ महीने से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट को देश की गुप्त व संवदेनशील सूचनाएं दे रहा था। महिला एजेंट ने आरोपी ड्राइवर के दो बैंक खातों में पैसे भेजे थे। इसके बैंक खाते से में तीन, पांच व सात हजार रुपये आते थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा दोनों बैंकों को नोटिस देकर उसके बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से उसकी व महिला एजेंट की चैट मिल गई है। कुछ उसने डिलीट कर दीं थीं। उसे रिकवर करने के लिए आरोपी ड्राइवर के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीकृष्ण मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसकी आईएसआई की महिला एजेंट से फरवरी, 2022 में फेसबुक प्रोफाइल के जरिए जान-पहचान हुई थी। इसके बाद महिला एजेंट ने फेसबुक पर दूसरी आईडी से प्रोफाइल बना ली। 

 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
नई आईडी पर दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी का कहना है कि तीसरे दिन दोनों में प्यार हो गया था। दोनों ही घंटों चैट करने लगे। दोनों के बीच जल्द ही अश्लील बातें होने लगीं। अश्लील वीडियो कॉल भी होती थीं। 


 

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : self
इसके बाद महिला एजेंट ने उसके बैंक खातों में खुद ही पैसा भेजना शुरू कर दिया, हालांकि उसने पैसों की मांग नहीं की थी। महिला एजेंट ने बातों-बातों में उससे उसके बैंक खातों की डिटेल ले ली थी। आरोपी के बैंक खातों में कभी दो, कभी तीन तो कभी सात हजार रुपये आते थे। इस तरह उसके बैंक खातों में अभी तक 60 हजार से ज्यादा रुपये आ चुके हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला एजेंट श्रीकृष्ण से विदेश मंत्रालय के गुप्त लैटर व सूचनाएं मांगने लगी। श्रीकृष्ण ने मना कर दिया तो महिला एजेंट ने धमकी दी कि अगर वह विदेश मंत्रालय के गुप्त लेटर उसे नहीं भेजेगा तो वह उसके सीनियर अधिकारियों व विदेश मंत्रालय को उसके रिश्ते के बारे में बता देगी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
ये भी बता देगी कि वह गुप्त सूचनाएं दे रहा है। इसके बाद श्रीकृष्ण विदेश मंत्रालय की सूचनाएं व लैटर महिला एजेंट को देने लगा। जब ऑफिस में कोई नहीं होता था तब वह गुप्त सूचनाएं लेता था। उसने महिला एजेंट को दो एकाउंट नंबर दिए थे और दोनों ही बैंक खातों में पैसे आते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : social media
पुलिस ने दोनों खातों से संबंधित बैंकों को शुक्रवार को ही नोटिस दे दिया था। दूसरी तरफ अपराध शाखा ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। श्रीकृष्ण को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें