शुक्रवार देर रात दिल्ली की सड़क पर रफ्तार और नशे के कॉकटेल ने कोहराम मचा दिया। दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर 3 गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 1 बच्ची और 1 शख्स बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें शालीमार बाग के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।