द्वारका इलाके में मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों और से गोलीबारी के दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
2 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए सभी बदमाश लारेंस बिसोन गैंग के सदस्य हैं और द्वारका इलाके में छिपकर रह रहे थे। पुलिस ने बदमाशों से 15 पिस्टल, दो राइफल और 112 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए दो बदमाशों पर हत्या और हत्या का प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान गांव राखी हिसार (हरियाणा) निवासी दीपक, गांव बरवाना (हरियाणा) निवासी नरेश उर्फ सुमित, कंझावला दिल्ली निवासी टीकू, गांव जागीरपुर (झज्जर) निवासी सुनील और गांव नरवाना (झज्जर) निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। भागने वाले बदमाश की पहचान दीपक उर्फ रवि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे पैर में गोली लगी है।
4 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मोहाली पुलिस को सूचना मिली थी कि लारेंस बिसोन गैंग के सदस्य द्वारका मोड़ के पास स्थित शांति पार्क गुड़िया प्रॉपटीज के एक फ्लैट में रह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली पुलिस के डीएसपी कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार सुबह द्वारका इलाके में पहुंची। पंजाब पुलिस की टीम ने स्थानीय थाने की पुलिस के साथ शांति पार्क इलाके में पहुंची। रेकी करने के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में मौजूद हैं।
विज्ञापन
6 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के रेकी करने के दौरान ही बदमाशों को इस बात की भनक लग गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। करीब आधा घंटा तक पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी होती रही।
विज्ञापन
7 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गोलीबारी करते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंची और सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दीपक उर्फ रवि नाम का बदमाश कमरे के पीछे स्थित खिड़की से रस्सी की मदद से कूदकर फरार हो गया, उसके पैर में गोली लगी है।
8 of 9
encounter in dwarka
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस इस बात की अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पंजाब पुलिस पकड़े गए बदमाशों को अपने साथ लेकर गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना नरेश उर्फ सुमित और सुनील पर हत्या और हत्या का प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।
वहीं अन्य तीन बदमाशों की अपराधिक रिकॉर्ड को पुलिस खंगाल रही है। इनके खिलाफ बिंदापुर थाने में सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज है। पंजाब पुलिस मार्च में डेरा बस्सी में हुई डकैती और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों की तलाश में दिल्ली आई थी।