Farmers protest burari
- फोटो : जी पाल
आंदोलन शांतिपूर्ण, किसानों को रोकना गलत: सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि किसानों का यह शांतिपूर्वक आंदोलन है। इसे नहीं रोकना चाहिए। यह किसानों की जायज मांग है और यह उनके हक की लड़ाई है। केंद्र सरकार को इस आवाज को सुनना चाहिए। अगर वह दिल्ली आना चाहते हैं, तो उनको दिल्ली आने देना चाहिए। सत्येंद्र जैन ने एक बार फिर दोहराया कि पुलिस का प्रपोजल 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने का था। इसको हमारी दिल्ली सरकार ने मना कर दिया। जब कोई शांतिपूर्वक अपनी बात रखना चाहता है तो उसे जेल में नहीं डालना चाहिए। सतेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों का स्वागत कर रही है, जबकि केंद्र सरकार किसानों को रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो भी सुविधा मुहैया करानी होगी, हम वो सब करेंगे। सरकार किसानों के लिए बिजली, पानी, खाने-पीने, उनके रहने एवं शौचालय की सुविधा में कोई कमी नहीं आने देंगे।