फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से बदला लेते ही शहीद जवानों के परिजनों ने वायु सेना को किया सेल्यूट, कहा- आतंक पर हमले जारी रहें

Tue, 26 Feb 2019 05:23 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
air strike
पुलवामा आतंकी हमले के बाद 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय लड़ाकू विमानों मंगलवार सुबह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इससे देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों ने क्या कहा... 
विज्ञापन

2 of 7
air attack
पुलवामा हमले में शहीद हुए देवरिया जिले के सीआरपीएफ के जवान विजय कुमार मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने पीओके में भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर हमला करने से बहुत खुशी हुई है। इसके लिए फौजी भाइयों को धन्यवाद है। ऐसी कार्रवाई की जरूरत है ताकि आतंक की कमर टूट जाए और किसी की भारत में घुसने की हिम्मत ना हो।
विज्ञापन

3 of 7
air strike
देहरादून निवासी मेजर चित्रेश बिष्ट 16 फरवरी को कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हो गए थे। उनके पिता ने पीओके में आज हुई एयर स्ट्राइक पर वायुसेना को सलाम किया है। उनके पिता एसएस बिष्ट ने कहा कि आज पीओके में हुई एयर स्ट्राइक उचित समय पर लिया गया फैसला है। लेकिन ये केवल पांच प्रतिशत ही है।

4 of 7
air strike
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान अजय कुमार की पत्नी से जब पाकिस्तान मंगलवार तड़के हुई एयर स्ट्राइक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये जो कुछ हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। अभी और भी होना चाहिए। अजय के पिता वीरपाल सिंह बोले, पाकिस्तान पर जो अटैक हुआ है बहुत सही हुआ है। आज जो हमला हुआ है ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। भारत को अजहर मसूद को मार कर ही पीछा छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
air strike
पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजा के महेश कुमार यादव के परिजनों ने कहा कि, आज हमलोग सुकून महसूस कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि 11 बाद ही सेना के जवानों ने पाकिस्तान से बदला लिया। यह सराहनीय कदम है। शहीद महेश की मां ने शांति देवी का कहना है कि पूरा पाकिस्तान खत्म होना चाहिए। पिता ने कहा कि मेरे बेटे का बदला  देश के जवानों ने पाकिस्तान से ले लिया, आज मेरा सीना गज भर का हो गया है। शहीद महेश की पत्नी का कहना है कि, पाकिस्तान पर ऐसे ही लगातार हमला होता रहे, जिससे पाक पूरी तरह से खत्म हो जाए।
विज्ञापन

6 of 7
air strike
पीओके में भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक की गई है। इस पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवान सुखजिंदर सिंह की पत्नी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है। पंजाब के अमृतसर जिले के तरनतारन के गांव गंडी विंड धत्तल के सुखजिंदर सिंह के परिजनों ने भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत किया है। शहीद की पत्नी सरबजीत कौर ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला करके जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। इससे पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्मा को शांति मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय वायुसेना की ओर से पीओके में हमले के बाद उन्नाव जिले के लाल शहीद अजीत कुमार आजाद के परिजनों ने कहा कि हमला हुआ अच्छी बात है, लेकिन इससे भी बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। भारतीय वायुसेना की ओर से पीओके में हमले के बाद उन्नाव जिले के लाल शहीद अजीत कुमार आजाद के परिजनों ने कहा कि हमला हुआ अच्छी बात है, लेकिन इससे भी बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें