air strike
पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजा के महेश कुमार यादव के परिजनों ने कहा कि, आज हमलोग सुकून महसूस कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि 11 बाद ही सेना के जवानों ने पाकिस्तान से बदला लिया। यह सराहनीय कदम है। शहीद महेश की मां ने शांति देवी का कहना है कि पूरा पाकिस्तान खत्म होना चाहिए। पिता ने कहा कि मेरे बेटे का बदला देश के जवानों ने पाकिस्तान से ले लिया, आज मेरा सीना गज भर का हो गया है। शहीद महेश की पत्नी का कहना है कि, पाकिस्तान पर ऐसे ही लगातार हमला होता रहे, जिससे पाक पूरी तरह से खत्म हो जाए।