फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां मौजूद थे दिग्गज भाजपाई, वहां हुई इतनी बड़ी चूक, तस्वीरें

Mon, 18 Feb 2019 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

- भाजपा की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी हुए शामिल
- शहीद स्तंभ के बराबर में भारतीय की जगह अमेरिकी सैनिकों का लगा था पोस्टर
- कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल भी थे
विज्ञापन
1 of 6
pulwama martyr - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। भाजपा की ओर से रविवार को नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही हुई। कार्यक्रम पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 6
pulwama martyr - फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्तंभ के बराबर में अमेरिकी सैनिकों को पोस्टर लगा था। इसी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 6
pulwama martyr - फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के हिसाब से शहीद पथ पर बने शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि दी जानी थी,  लेकिन उसके बराबर में एक विशेष पोस्टर लगाया गया था। इस पर लिखा गया था... ‘पुलवामा में हुए शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि’ लिख कर नीचे विशेष रूप से लिखा गया ‘तुम हो तो हम हैं.. जय हिंद’। सभी माननीयों व जनप्रतिनिधि एक-एक कर शहीद पथ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते रहे। उनके साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने वहीं पर फूल मालाएं अर्पित की, लेकिन किसी ने यह ध्यान नहीं दिया कि जिन जवानों को पोस्टर में दिखाया जा रहा है, वो सैनिक भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी हैं।

4 of 6
pulwama martyr - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर में दिखाई दे रहे सैनिक की बाजू पर अमेरिकी झंडे का बैज लगा था। इससे साफ है कि शहीद दिखाए गए सैनिक अमेरिकी फौज से हैं, लेकिन श्रद्धांजलि देने की जल्दबाजी इतनी ज्यादा थी कि किसी ने उस पर गौर करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

5 of 6
pulwama martyr - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा की जगह लिखा ‘पूलमाना’
इसी पोस्टर में दूसरी बड़ी लापरवाही पुलवामा लिखने में हुई है। भाजपाइयों ने ये भी ध्यान नहीं रखा कि हमले का स्थान भी पोस्टर में गलत लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pulwama martyr - फोटो : अमर उजाला
यह प्रिंटिंग की तरफ से बड़ी गलती हुई है। जहां से पोस्ट बनकर आया वहां पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से यह गलती हुई। बाकी श्रद्धांजलि के दौरान लोग दिल से इतने दुखी थी कि उनकी तरफ ध्यान नहीं दे पाए। - नंदकिशोर गुर्जर, विधायक लोनी
कार्यक्रम में भाजपाई ही नहीं शहर के तमाम लोग व संगठन शामिल हुए थे। किसी भी तरह का पोस्टर हमारे तरफ से नहीं लगाया गया है। कार्यक्रम में सिर्फ वही पोस्टर इस्तेमाल किया गया जो प्रदेश की इकाई की तरफ जारी किया गया था। अगर ऐसा कोई पोस्टर लगा जिसमें अमेरिकी सैनिक हैं उससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। प्रदीप चौधरी भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी
भाजपा शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को भी राजनीतिक कार्यक्रम बना रही है। अगर विदेशी सैनिक के पोस्टर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है तो इससे बड़ा मजाक शहीदों और उनके परिवारों के साथ नहीं हो सकता। कार्यक्रम के आयोजकों को इस पर माफी मांगनी चाहिए। - हरेंद्र कसाना, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। पहली बात तो कुर्सी बिछाकर, भाषणबाजी कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित नहीं करनी चाहिए थी। जमीन पर बैठकर कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए था। विदेशी सैनिकों के पोस्टर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मजाक किया जा रहा है। भाजपा दिखावा कर रही है। - इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश प्रवक्ता, रालोद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें