sealing in delhi
- फोटो : अमर उजाला
कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम कानून 1957 को ताक पर रखते हुए दिल्ली में सीलिंग हो रही है। सर्वदलीय बैठक को खंडेलवाल ने राजनीतिक स्टंट करार दिया। पंचायत में पारित एक प्रस्ताव में व्यापारियों ने मांग की है की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन ही सीलिंग पर रोक का बिल पारित करें ओर उसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए तुरंत भेजें।