शहर के सेक्टर 12 में पेशेवर बाइकर्स स्टंट ने हर किसी को हैरत में डाल दिया। केटीएम बाइक के साथ पेशेवर बाइकर्स स्टंट ने एक से बढ़कर एक स्टंट किए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bike stunt
- फोटो : अमर उजाला
जस्सी, ईशान, मोंटी ने अपनी बाइक के साथ स्टंट का ऐसा जादू दिखाया कि हर कोई तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गया। कभी एक पहिये पर बाइक चलाकर, कभी बाइक को झुकाकर, एक पहिए पर बाइक घुमाकर, तेज गति की बाइक को नियंत्रित कर हर किसी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
bike stunt
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शहर से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और बच्चे भी शामिल हुए। जस्सी और मोंटी के हैरतअंगेज स्टंट को युवाओं ने सोशल मीडिया भी साझा किया।
4 of 5
bike stunt
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केटीएम बाइक के प्रतिनिधियों ने युवाओं से क्रेजी सवाल किए। एमटीवी स्टंट के विजेता मोंटी ने कहा कि बाइक पर सफर करने के दौरान हेलमेट जरूर पहनें।
इससे आपका सफर सुरक्षित रहेगा। स्टंट एक प्रोफेशन है, इसे लड़कियों को इंप्रैस करने के लिए कतई नहीं करें। इससे जान भी जा सकती है। सड़क पर कभी स्टंट नहीं करें। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।