कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भले ही देर से सोशल मीडिया ज्वाइन किया हो लेकिन वह जब से इस माध्यम से जुड़ी हैं, लगातार अपने विचार सोशल मीडिया पर रखती रहती हैं।
वह लगातार ट्विटर पर जहां केंद्र सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करती रहती हैं, वहीं अपने फॉलोअर्स को किसी भी त्योहार पर विश करना नहीं भूलतीं। ऐसा कुछ उन्होंने भाई दूज के मौके पर किया। आज प्रियंका ने अपनी और राहुल की कुछ तस्वीरें शेयर की जो बहुत ही क्यूट हैं और एक मैसेज भी लिखा। आगे जानिए क्या बोलीं प्रियंका...