प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को विज्ञान भवन में चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के प्रभावशाली क्रियान्वयन तथा नवाचार के लिए जिलों/कार्यान्वयन इकाईयों तथा केन्द्रीय/राज्य संगठनों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किया। (सभी फोटो- रवि बत्रा)
विज्ञापन
2 of 5
modi
इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार की शुरूआत केन्द्रीय और राज्य सरकारों के संगठनों तथा जिलों द्वारा नागरिकों के कल्याण में शानदार काम करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
modi
इस पुरस्कार के लिए चार प्राथमिक कार्यक्रमों को चिह्नित किया गया था, जिनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना शामिल थे।
4 of 5
modi
इसके अलावा ये पुरस्कार केन्द्रीय एवं राज्य संगठनों को नवाचार के लिए भी दिए जाते हैं, जिनमें जिले भी शामिल हैं। इस वर्ष चार चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के लिए 11 पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि केन्द्रीय/राज्य सरकार/जिलों के संगठनों को नवाचार के लिए दो पुरस्कार प्रदान किया। इनमें से एक पुरस्कार आकांक्षी जिले को दिया गया।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। इनमें से एक पुस्तक ‘न्यू पाथवेज’ चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों और नवाचारों के क्रियान्वयन संबंधी सफलता विवरणों का संकलन है, जबकि दूसरी पुस्तक ‘एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट्सः अनलॉकिंग पोटेनशियल्स’ है, जिसमें आकांक्षी जिलों को परिवर्तित करने की रणनीतियों का विवरण है।