नाले में कार डूबने से शुक्रवार रात सात बारातियों की मौत से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में हैं। पल भर में तीन पीढ़ी के सदस्य मौत के मुंह में समा गए। मृतकों में आठ महीने के बच्चे से लेकर करीब 50 साल तक के दूल्हे के पिता शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
car accident
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में दादा, पौती, पौत्र, पुत्रवधू, भतीजी, भाई व मां-बेटी शामिल हैं। सोनू के दो बेटे हनी व अभी की जान चली गई। इनका मृतक ओमप्रकाश से दादा-पौते का रिश्ता था।
विज्ञापन
3 of 5
car accident
- फोटो : अमर उजाला
मृतक अंशिका व रीना मां बेटी थी, जिनका ओम प्रकाश से पुत्रवधू व पौती का रिश्ता था। इसी तरह से हादसे में जान गवाने वाली रीना व रितु भाभी-ननद थी। जबकि मृतक रितु व अंशिका बुआ भतीजी थीं।
4 of 5
car accident
- फोटो : अमर उजाला
शादी पर तेरहवीं के बाद बात
खुशियों के सपने सजा रहे दूल्हा और दुल्हन की खुशियां अचानक शादी के दिन गमगीन माहौल में बदल गई। परिजनों का कहना है कि शादी को लेकर फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। तेरहवीं के बाद ही शादी को लेकर बात होगी।
दो नन्हें बेटों के शव को देख, फूटकर रोए पिता
पोस्टमार्टम हाउस पर सोनू के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। जब उसने अपने छोटे भाई के हाथों में अपने दोनों मासूमों के शव देखा तो वह फूट फूटकर रोने लगा। लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया। सोनू ने बताया कि उसके बड़े बेटे हनी ने उससे शादी में जाने के लिए नए कपड़े मंगाए थे।