बेबीटॉय कंपनी में काम करने वाली पूनम का कहना है कि अब काम का तनाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि.. कामकाजी महिलाओं को प्रसव पूर्व अवकाश अब 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 सप्ताह होने से कामकाजी महिलाएं काफी खुश हैं। सरकार के आम बजट में गर्भवती महिलाओं को पहली बार इस तरह की राहत मिली है। वहीं आम बजट पर 7 शेड्स की डायरेक्टर पुनिति कहती हैं कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया आम बजट पूरी तरह हेल्थ, शिक्षा, और महिला शक्तिकरण को समर्पित रहा। इस बजट में कामकाजी महिलाओं को पीएफ के रूप में टैक्स बर्डन कम कर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने की अनोखी पहल भी की है।