फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा- पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए, मुजरिम को मिले फांसी की सजा

Wed, 08 Nov 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
varun thakur - फोटो : सुदर्शन झा
रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में सीबीआई की रिपोर्ट से पीड़ित परिवार को जल्द ही और नए खुलासा होने की अनुमान है। सीबीआई की रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि है कि इस मामले में झूठी कहानी गढने वाले और लीपापोती करने वाले स्कूल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में न्यायपालिका को ठोस कार्रवाई करते हुए असली मुजरिम को फांसी की सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
वरुण ठाकुर ने कहा कि उन्हें पुलिस की थ्योरी पर पहले दिन से विश्वास नहीं था। अब सीबीआई जांच के बाद नया खुलासा हुआ है। कहीं न कहीं सीबीआई ने जो बताया है, वह एक संभावित वजह हो सकती है। पुलिस ने पहले जिस तरह की थ्योरी चुनी थी, उस पर भरोसा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
पुलिस की कहानी के कुछ और भी था। यह बात अब साबित हो गई है। सीबीआई से चाहते हैं कि वह इस मामले की और जांच करें और सबके सब दोषी सामने आएं और उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम हों, ताकि एक पॉजिटिव मैसेज जाएं कि इस तरह की घटना आगे नहीं होगी और अपराधियों में डर कायम हो कि वे महफूज नहीं घुम सकते।

4 of 5
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल का कहना है कि इस मामले में लीपापोती करने का पूरा प्रयास किया गया। घटनास्थल में इस तरह के बदलाव किए गए जैसे वहां कोई अपराध ही नहीं हुआ। यह किसके दबाव पर किया गया? पुलिस किसको बचाना चाहती थी?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई को ऐसे सभी लोगों को सलाखों के पीछे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई के मुताबिक 11वीं कक्षा के एक बच्चे ने यह हत्या की है। स्कूल के टॉप मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन से भी पूछताछ करना चाहिए, क्योंकि उनकी मिली भगत के बिना लीपापोती का यह प्रयास नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें