फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : आरोपी छात्र ने ऑब्जर्वेशन होम में साथियों के साथ खेलकर गुजारा पहला दिन

Mon, 13 Nov 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
प्रद्युम्न हत्याकांड में 22 नवंबर तक ऑब्जर्वेशन होम में रखे गए छात्र का पहला दिन रविवार को बेचैनी के साथ बीता।
विज्ञापन

2 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अन्य किशोरों के साथ उसने सुबह रोटी और आलू की सब्जी खाई। दोपहर को दाल और चावल खाए। उसकी योगा क्लास और काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। ऑब्जर्वेशन होम स्टाफ के अनुसार, उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की और न ही उसने परिजनों से बात कराने या किसी अन्य चीज की मांग नहीं की।
विज्ञापन

3 of 5
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
दिन में उसने साथी किशोरों के साथ घुलने मिलने की कोशिश की। उनके साथ थोड़ी देर खेला भी। ऑब्जर्वेशन होम में रखे गए सभी किशोरों की सुबह प्रार्थना से शुरू होती है। इसके बाद योगा की कक्षा होती है।

4 of 5
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
दिन में उनकी कक्षाएं लगती हैं। इसके अलावा सभी की काउंसलिंग भी होती है। रविवार को छुट्टी होने के कारण यह रुटीन नहीं अपनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ryan international murder case - फोटो : सुदर्शन झा
ऐसे में छात्र की काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। ऑब्जर्वेशन होम में 25 किशोरों को रखने की क्षमता है, मगर यहां 80 किशोर रखे गए हैं। इनमें 40 किशोर हत्या के मामले में रखे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें