फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद 20 मिनट तक वहीं तड़पते रहे दंपति, गर्भवती की मौत

Mon, 13 Nov 2017 05:38 PM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
couple accident - फोटो : लाल‌ सिंह
नोएडा सेक्टर-18 में रविवार शाम खरीदारी करने आए एक दंपती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
couple accident - फोटो : लाल‌ सिंह
महिला आठ माह की गर्भवती थी। हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पार्किंग ठेकेदार का कर्मचारी है। पुलिस के अनुसार, मूलत: बरेली निवासी प्रतीक (32) सेक्टर-75 के जेएस एरो सोसाइटी में रहते हैं। वह एक अंग्रेजी अखबार में कार्य करते हैं। पत्नी मानसी (28) के साथ शाम को वह सेक्टर-18 में खरीदारी करने गए थे। कार पार्किंग में खड़ी कर कुछ खरीदारी की और फिर पैदल ही एक दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
couple accident - फोटो : लाल‌ सिंह
इसी दौरान सेक्टर-18 की ही दूसरी पार्किंग से निकली तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचल दिया। कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रतीक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद परिजन और रिश्तेदार कैलाश अस्पताल पहुंच गए।

4 of 8
couple accident - फोटो : लाल‌ सिंह
एक्सीलेटर पर दब गया पैर
पुलिस का कहना है कि आरोपी पार्किंग से कार निकालकर अपने मालिक को देने वाला था लेकिन गलती से एक्सीलेटर पर पैर दब गया और अचानक रफ्तार बढ़ जाने से हादसा हो गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि दंपती को कुचलने के बाद कार एक खंभे से जा टकराई। इस दौरान दो और कारों को भी इस कार ने टक्कर मारी।
विज्ञापन

5 of 8
couple accident - फोटो : लाल‌ सिंह
सेक्टर-18 में रविवार रात हुए हादसे के बाद घायल प्रतीक और मानसी काफी देर तक तड़पते रहे। लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। हादसे के तुरंत बाद यदि उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया होता तो मानसी की जान बचाई जा सकती थी साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी जान बच सकती थी। मानसी के सिर पर चोट लगी होने और घटना स्थल पर काफी रक्तस्राव हो जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और इमरजेंसी गेट पर पहुंचकर मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
couple accident - फोटो : लाल‌ सिंह
रविवार की रात हादसे के वक्त घटनास्थल पर खासी चहल-पहल थी। बड़ी संख्या में लोग आ जा रहे थे। मगर किसी ने घायल दंपति की मदद नहीं की। घटनास्थल से कैलाश अस्पताल की दूरी मात्र 7-8 मिनट की है लेकिन घायल करीब 15-20 मिनट तक मौके पर ही तड़पते रहे। यदि उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

7 of 8
वहीं गंभीर हालत में जख्मी प्रतीक मदद के लिए मोबाइल से अपने दोस्त विवेक को कॉल करते रहे लेकिन विवेक कॉल रिसीव नहीं कर सके थे। थोड़ी ही देर बाद उनके पास प्रतीक के भाई की कॉल आई तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। विवेक ने बताया कि पुलिस को भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल ले जाने से ऑटो वाले इनकार करते रहे। पुलिस के दबाव देने पर ऑटो वाले ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन इमरजेंसी गेट पर ही मानसी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

8 of 8
accident - फोटो : graphic
घटना से घर वाले इतने दुखी हैं कि वे फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। यहां तक कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से भी इंकार कर दिया। परिजन शव को बरेली स्थित पैतृक गांव ले जाएंगे। वहीं दाहसंस्कार किया जाएगा। उधर, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी कार चालक तेज गति से पार्किंग में कार को आगे-पीछे कर रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें