मॉडल टाउन इलाके में डीयू की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नवीन के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी का पिता अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को घटनास्थल पर ले गई जहां से पुलिस ने कई सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी के परिवार के किसी सदस्य को क्लीन चिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को जहां मारा ब्यॉयफ्रेंड को वहीं ले गई पुलिस, पिता फरार
2 of 6
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को नवीन के भाई संदीप को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ कर पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना में किन लोगों का हाथ है या फिर किन लोगों को घटना के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को जहां मारा ब्यॉयफ्रेंड को वहीं ले गई पुलिस, पिता फरार
3 of 6
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को नवीन के पिता राजकुमार पर शक है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी को सोमवार सुबह नांगला देवत गांव के पास ले गई।
गर्लफ्रेंड को जहां मारा ब्यॉयफ्रेंड को वहीं ले गई पुलिस, पिता फरार
4 of 6
जहां उसने आरजू की हत्या किए जाने की बात स्वीकारी थी। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि परिवार वालों को घर में शव रखे की जानकारी थी। इस बात का खुलासा पीड़ित परिवार की कॉल रिकार्डिंग से भी हो रहा है। इसमें पीड़ित परिवार के नवीन के घरवालों से संपर्क करने पर संदीप और उसकी दादी ने बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को जहां मारा ब्यॉयफ्रेंड को वहीं ले गई पुलिस, पिता फरार
5 of 6
मॉडल टाउन थाना पुलिस को आरजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें आरजू की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई है। हत्या के दौरान आरजू शोर न मचाए इसके लिए नवीन ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरजू के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई है।
गर्लफ्रेंड को जहां मारा ब्यॉयफ्रेंड को वहीं ले गई पुलिस, पिता फरार
6 of 6
स्थानीय लोगों के अनुसार नवीन की गिरफ्तारी के बाद उसके ससुराल वाले अपनी बेटी को लेकर मटियाला स्थित घर चले गए हैं। ससुराल वालों ने नवीन के परिवार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव की तरफ से पंचायत करवाने पर विचार कर रहे हैं। पंचायत में शादी के खर्च, सामान की वापसी के अलावा नवीन के परिवार पर हर्जाना देने पर फैसला लिया जाएगा।