फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया नगर बवाल मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 30 आरोपियों की हुई पहचान

Thu, 26 Dec 2019 10:02 PM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जामिया नगर बवाल मामले में आरोपी स्थानीय नेता व छात्र नेताओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को ऐसी वीडियो मिल गई हैं जिनमें स्थानीय नेता व छात्र नेता भीड़ को उकसा रहे हैं। ये प्रदर्शनकारियों को भड़काने के लिए भाषण भी दे रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिए करीब 30 आरोपियों की पहचान कर ली है। इन आरोपियों को पूछताछ में शामिल होने के लिए जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

 

जामिया बवाल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में नागरिक संशोधन कानून को लेकर जितने भी दंगे व हिंसक प्रदर्शन हुए हैं उनकी जांच एसआईटी करेगी। डीसीपी क्राइम राजेश देव को इस एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। इस एसआईटी में अपराध शाखा, स्पेशल सेल व स्थानीय थाना पुलिस के अफसर होंगे। 

जामिया के छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आम जनता ने पुलिस को जामिया बवाल से संबंधित काफी वीडियो भेजी हैं। इसके अलावा पुलिस ने जामिया नगर व न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के काफी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली हैं। इन वीडियो व सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि स्थानीय नेता प्रदर्शनकारियों के साथ चलते हुए भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। 

जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, सेमेस्टर परीक्षाओं का किया बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूत पुख्ता होते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की फोटो बनवाई जा रही हैं। इन फोटो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करवाई जाएगी। पहचान के लिए कुछ स्थानीय लोगों को बुलाया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहचान के लिए आम जनता के ज्यादातर लोग आने को तैयार नहीं है। कुछ लोग ही सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस ज्यादातर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो से पहचान करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

जामिया में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम तक करीब 30 लोगों की पहचान कर ली थी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में जिन स्थानीय नेताओं व छात्र नेताओं के नाम हैं उन सबके खिलाफ सबूत मिल गए हैं। जामिया नगर पुलिस को बवाल के बाद 24 घंटे में कुछ 400 कॉल मिली थीं। इनमें से दो से तीन कॉल ऐसी थी जिनमें कॉलर ने कहा था कि प्रदर्शनकारी गोली चला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें