फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंझावला कांड: क्या सच में आरोपियों को नहीं सुनाई दीं अंजलि की चीखें? हियरिंग टेस्ट कराने की तैयारी में पुलिस

Tue, 10 Jan 2023 12:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अंजलि मौत मामले के आरोपियों का हियरिंग टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। घटना के दौरान आरोपियों ने बताया था कि कार में अंजलि के फंसने के बाद उन लोगों को इसकी आवाज सुनाई नहीं दी थी। इसे देखते हुए पुलिस घटना के समय कार में मौजूद चारो आरोपियों का हियरिंग टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है, ताकि अदालत में इसकी रिपोर्ट पेश कर यह साबित किया जा सके कि इन लोगों ने जान बूझकर अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटा था।
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी में कैद बलेनो कार - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने इस मामले में अब तक बीस लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस साजिश के दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है। साथ ही कार मालिक आशुतोष के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

3 of 5
कंझावला कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी हादसा होने के बाद आगे जाकर उतरे थे, जहां उन्होंने कार के नीचे देखा था कि कोई फंसा हुआ है। पुलिस ने उस रास्ते पर लगे छह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर टाइम लाइन बनाई है।

4 of 5
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को इस मामले का एक और गवाह मिला है। गवाह और आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे लोगों के फेस रिकॉग्नेशन के जरिए उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
हत्या की धारा जोड़ने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का धरना
अंजलि के परिवार ने सोमवार को इलाके में विरोध मार्च निकाला। वह मार्च करते हुए सुल्तानपुरी थाने पहुंचे। परिवार वालों ने पुलिस से इस मामले में धारा 302 को जोड़ने की मांग की। इसके बाद काफी लोग थाने के सामने बीच सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें