फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder: 6629 पेज की चार्जशीट में पुलिस के बड़े खुलासे, आफताब की दरिदंगी आई सामने; कई राज से उठा पर्दा

Wed, 25 Jan 2023 09:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
देश के बहुचर्तित श्रद्धा वालकर हत्या मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा की हत्या करने के बाद कुछ देर बैठा रहा। इसके उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने की ठानी। उसने 17 मई को ही श्रद्धा के दोनों हाथ काट दिए थे। वह तीन से चार दिन तक श्रद्धा के शव के टुकड़े करता रहा था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में ये बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह महरौली से आरी व ब्लेड खरीदकर लगाया। उसने पहले दिन यानि 17 मई को ही श्रद्धा के दोनों हाथ काट दिए थे। आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि उसने पहले दिन शव के दो टुकड़े इसलिए किए थे कि वह थक गया था।
विज्ञापन

3 of 5
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
वह शारीरिक व मानसिक रूप से थक गया था। इसके बाद उसने खून आदि साफ करने के लिए केमिकल व अन्य सामान मंगाया था। अगले दिन यानि 18 कई को सुबह 11.30 बजे उसने श्रद्धा के शव के फिर टुकड़े करना शुरू कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी तीन से चार दिन तक श्रद्धा के शव के टुकड़े करता रहा।

4 of 5
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
शव के टुकड़े करने के बाद उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया था। उसने सिर को करीब छह महीने बाद जंगल में फेंका था। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए सिर को सबसे बाद में जंगल में फेंका था। हालांकि पुलिस के पास ऐसा कोई गवाह नहीं है कि जिसने श्रद्धा की हत्या करने, शव के टुकड़े करते और शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाते देखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के पास सिर्फ परिस्थिति जन्य साक्ष्य हैं। इस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है डीएनए मिलान ही आरोपी के खिलाफ सबसे बड़ा साक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें