passport
- फोटो : demo
मामले में एलआईयू को लखनऊ में बात करने पर पता चला है कि तन्वी के सत्यापन के लिए दस्तावेज नोएडा भेज दिए गए हैं। दस्तावेज मिलते ही एलआईयू उसके नोएडा कनेक्शन की जांच करेगी। इस संबंध में एलआईयू ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से भी जांच संबंधी दस्तावेज आने की जानकारी ली है। फिलहाल, नोएडा पुलिस या एलआईयू को तन्वी सेठ के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह नोएडा में पूर्व में कहां रही है और किस कंपनी के लिए काम करती है।