फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का बदला मिजाज, ठंडा- ठंडा कूल कूल हुआ मौसम

Wed, 27 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
weather - फोटो : हिमांशु सोनी
मौसम का तेवर मंगलवार को उस समय बदल गया जब दोपहर में बरसात होने लगी। इससे तपती गर्मी से परेशान शहर के लोगों को राहत मिली। इंडिया गेट पर आम दिल्लीवासी व सैलानी  मौसम का लुत्फ उठाते देखे गए। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

2 of 4
weather - फोटो : अमर उजाला
काफी दिन से परेशान दिल्ली एनसीआर के लोग अब भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं । गर्मी से लोगों  न दिन में चैन था और न रात में राहत। गर्मी से हर कोई परेशान था। पिछले दिनों कई बार मौसम बदला और बारिश का आसार बना लेकिन सिर्फ आंधी आकर रह गई।
विज्ञापन

3 of 4
weather - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बरसात की संभावना जताई जा रही थी। एनसीआर में कुछ जगहों पर दिन में करीब 11.40 पर बूंदा बांदी शुरु  हो गई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को इस मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
weather - फोटो : अमर उजाला
बारिश की संभावना       
मौसम विभाग के अनुसार, अब अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान जहां 43 और 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। उसमें कमी होगी और अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री तथा न्यूनतम 27-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें