फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के दौरे से 24 घंटे पहले गोलियों की आवाज से थर्राया शहर, दो पुलिसकर्मी घायल

Thu, 31 Aug 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
गाजियाबाद एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गाजियाबाद दौरे पर आने वाले हैं और इससे पहले बुधवार को सुबह-सुबह शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गाजियायाबाद के सिहानी गेट थाने में बुधवार तड़के साढ़े छह बजे के बीच पुलिस और अपराधियों में सरेआम गोलीबारी हुई जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि, एक बदमाश को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक जनपद में चलाए जा रहे  वांछित अपराधियों  एवं लुटेरों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत आज  बुधवार को सुबह करीब 6:30 बजे हिंडन राजनगर रोड के किनारे थाना सिंहानी गेट  पुलिस ब बदमाशो द्वारा आमने सामने की फायरिंग मे एसआई जितेंद्र बालियान के सिर पर गोली लगी जो उनकी टोपी को चीरती हुई निकल गई जिससे वो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की फायरिंग की दौरान एक गोली पुलिस की सरकारी गाड़ी UP 23 G 0283 मे लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि, दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे बदमाश ने भागते हुए एसआई सौरभ शुक्ला पर फायरिंग की जिसमें वो बाल-बाल बच गए जबकि एसआई अरुण कुमार को गोली लग गई। उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
ghaziabad encounter
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमश के पास से पुलिस को लूट का मोबाइल फोन, 32 बोर की एक पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किये हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसआई जितेंद्र वालियान, एसआई सौरभ शुक्ला, भूपेन्द्र, पुष्पेंद्र, अरुण, सतेन्द्र, विशाल शामिल रहे।
विज्ञापन

6 of 8
ghaziabad encounter
पुलिस के मुताबिक फरार अभियुक्त का नाम शिवा है जो गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के मकरेडा का रहने वाला है। जबकि घायल बदमाश का नाम हरेंद्र है जो गाजियाबाद के मुरादनगर के मकरेडा का ही रहने वाला है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार किए गए अपराधी हरेंद्र पर लूट, छिनैती के तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सिहानी गेट थाने के एसओ विनोद पांडे का कहना है कि फरार अपराधी शिवा की तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
ghaziabad encounter
पकड़े गए बदमाश पर लूट और हत्या के प्रयास समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बाइक और पिस्टल बरामद की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें