फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत केसः हाईकोर्ट की पुलिस को कड़ी फटकार, पूछा- 3 साल में कहां पहुंची जांच

Thu, 31 Aug 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेसी नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में जांच की धीमी गति पर दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पूछा तीन साल में पुलिस की जांच कहां पहुंची है। अदालत ने जांच में प्रगति से दो सप्ताह के भीतर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनंदा पुष्कर - फोटो : self
कांग्रेसी नेता शशि थरूर की पत्नी 52 वर्षीय संनुदा पुष्करह 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पायी गई थी। न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी की अगुवाई वाली पीठ ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुये कहा अगर आपने कुछ नया किया है तो दो सप्ताह के भीतर बतायें। इसके बाद हम देखेंगे कि क्या करना है। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sunanda Pushkar
कोर्ट ने कहा इससे भी पुराने मामलों की सुनवाई हो रही है लेकिन इस मामले में हालत बेहद खराब है। तीन साल बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है। कोर्ट अभी जांच की निगरानी नहीं कर रही है लेकिन यह जानना चाहती है तीन साल में पुलिस कहां पहुंची है।

4 of 5
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
द‌िल्ली पुलिस ने कोर्ट के समक्ष कहा कि मामले में तकनीकी जांच उनके हाथ में नहीं है। एएसजी संजय जैन ने कोर्ट को बताया कि यह केस काफी हद तक वैज्ञानिक जांच पर टिका है। इसलिये इसकी जांच में समय लग रहा है। इस मामले में एम्स के अलावा कई वदिशी एजेंसी भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीड‌िया
कोर्ट के समक्ष एएसजी जैन ने कहा कि जांच के लिये सैंपल कई बार एम्स भेजे गये हैं। पुलिस अधिकारी जांच रिपोर्ट लेने विदेश गये थे। मामले की जांच अंतिम दौर में है। भाजपा नेता स्वामी ने छह जुलाई को याचिका दायर कर केस की जांच के लिये एसआईटी बनाने और कोर्ट में निगरानी में जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप देनी चाहिये। इस मामले में साक्ष्यों को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें