फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

विज्ञापन
1 of 14
हिंडन पुल के पास से लापता हुई कंपनी सेक्रेटरी दीप्ति का आज सुबह ही फोन आया था और उसने अपने पापा को बताया कि वो सोनीपत में है। उसने अपने पापा को दिल्ली स्टेशन बुलाया जहां से वो उसे लेकर घर आ रहे हैं। दीप्ति के मोबाइल की आखिरी लोकेशन राजनगर एक्सटेंशन के पास मोरटी गांव में मिली थी। बृहस्पतिवार को एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने आरआरएफ (रैपिड रिएक्शन फोर्स) की दो कंपनी बुलाकर मोरटी, नंदग्राम और राजनगर एक्सटेंशन में सर्च ऑपरेशन चलाया था। खेतों में घोड़े, स्नीफर डॉग के साथ पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटी थीं। (सभी फोटो: पप्पू नेहरा/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

2 of 14
ड्रोन कैमरे खराब होने की वजह से सर्च में काम नहीं आ सके। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि दीप्ति के पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। अज्ञात ऑटो चालकों पर शक जताया गया था। बुधवार देर रात तक पुलिस की टीमें राजनगर एक्सटेंशन और हिंडन विहार में दीप्ति की तलाश कर रही थीं। सुबह एसएसपी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मोरटी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

3 of 14
गांव वालों से पूछताछ में सुराग न लगा तो सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मोरटी के खेत, नाले और गड्ढों में, नंदग्राम और राजनगर एक्सटेंशन में दीप्ति की तलाश की गई। एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ द्वितीय विजय प्रताप यादव समेत कई थानों की फोर्स भी सर्च ऑपरेशन में मौजूद रहीं।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

4 of 14
दीप्ति की तलाश में पुलिस ने करीब 15 ऑटो चालकों को हिरासत में लिया, सौ से अधिक ऑटो चालकों से पूछताछ की गई। एसपी सिटी ने ऑटो चालकों के साथ नंदग्राम में मीटिंग कर संदिग्ध ऑटो चालकों के बारे में जानकारी मांगी गई। एसपी सिटी ने बताया कि संदिग्ध ऑटो चालकों का ब्यौरा भी खंगाला गया था।
विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

5 of 14
क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले ऑटो चालकों पर निगरानी रखी जा रही थी। वैशाली मेट्रो स्टेशन से रात में चलने वाले ऑटो चालकों की भी पड़ताल की गई। सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन मंगाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उड़ नहीं सका। कई बार उसे पुलिसकर्मियों ने उड़ाने की कोशिश की लेकिन ड्रोन स्टार्ट भर होकर रह गया।

विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

6 of 14
ऑफिस से घर लौटने के बाद दीप्ति मिलन बैंक्वेट हाल में आयोजित पड़ोस में रहने वाले अंकल प्रवीण कुलश्रेष्ठ की शादी की 25वीं सालगिरह की पार्टी में जाने वाली थी। उसने पिता नरेंद्र सरना से फोन पर बातचीत की थी। दीप्ति के अपहरण के वक्त उसके माता-पिता पार्टी में थे। दीप्ति ने फोन कर बताया था कि वह हिंडन पुल पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

7 of 14
पिता उसे लाने बस अड्डे पर जाने वाले थे, लेकिन तभी उसका अपहरण हो गया। पुलिस ने बताया कि पिता का फोन कटते ही दीप्ति बंगलूरू में रहने वाले दोस्त निमरत से फोन पर बात करने लगी।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

8 of 14
निमरत से फोन पर बात करते हुए ही दीप्ति के चीखने की आवाज आने लगी। निमरत ने कॉल कर दीप्ति के पिता को इसकी जानकारी दी। दीप्ति ऑटो चालकों का विरोध जता रही थी, दोस्त से उसने कहा कि ऑटो वाले उसे दूसरी जगह ले जा रहे हैं।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

9 of 14
दीप्ति के साथ ऑटो में सवार एक अन्य लड़की भी थी। उस लड़की को ऑटो वालों ने चाकू के बल पर जबरन मोहन नगर में आटो से नीचे उतार दिया था। दीप्ति को ऑटो में किडनैप कर वहां से हिंडन पुल की ओर भागे। पुलिस के मुताबिक आटो से उतारी गई लड़की ने एक अन्य ऑटो चालक हामिद को इसकी सूचना दी।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

10 of 14
हामिद ने कुछ दूरी पर खडी पीसीआर वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना उनके पास जाकर दी थी, पुलिसकर्मी और हामिद लौटे तो लड़की वहां से जा चुकी थी।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

11 of 14
तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि वह लड़की कौन थी, कहां की रहने वाली थी, इसका भी पता नहीं चल पाया है। परिजनों और पुलिस ने इस लड़की के दीप्ति की जानकार होने से इनकार किया है।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

12 of 14
दीप्ति अपहरण कांड में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया समेत पार्टी के कई नेता बृहस्पतिवार को डीएम विमल कुमार शर्मा से मिले।

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

13 of 14
दीप्ति का 15 मार्च को बर्थडे है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर चुकी है, इसके बाद सीएस की पढ़ाई कंपलीट की। फिलहाल वह स्नैपडील में कंपनी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है। अप्रैल 2015 से नौकरी कर रही है।
विज्ञापन

अब सामने आई 36 घंटों तक दीप्ति के लापता होने की पूरी कहानी

14 of 14
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसएसपी गाजियाबाद को ट्वीट कर निर्देश दिया था कि वह दीप्ति की तलाश में पर्सनली कई टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें