बी एस बस्सी ने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन की सफाई कर पीएम की महात्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा दिया। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने सिपाहियों के साथ मिलकर न केवल सफाई की बल्कि कूड़ा भी उठाया। इस प्रकार बीएस बस्सी ने सफाई कर दिल्लीवासियों को दिल्ली को साफ रखने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की जो शुरूआत मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से की थी, उसे आज दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने आगे बढ़ाया।